सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने खोला मोर्चा
Assam Elections Ticket Dispute: असम चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही. कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने असम के प्रभारी जितेंद्र सिंह को पत्र लिखकर पार्टी के एक विधायक को अपराधी बताते हुए टिकट नहीं देने की मांग की है. नौगांव सीट से लगातार दो बार के सांसद प्रद्युत असम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माने जाते हैं.
कांग्रेस सांसद का आरोप - “मेरे संसदीय क्षेत्र से एक कांग्रेस विधायक ने बीते पंचायत चुनाव के दौरान मुझ पर हमला करवाया था. पुलिस जाँच में सामने आया कि लहरीघाट विधानसभा सीट से विधायक आसिफ नज़र के बेहद करीबी शख्स ने हमला किया था. हमलवार जब बेल पर बाहर आया तब आसिफ़ ने उसका स्वागत किया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई से मुलाक़ात करवाई. ये मेरा अपमान है. इसीलिए मैंने प्रभारी को पत्र लिखा है. एक अपराधी को टिकट कैसे मिल सकता है?”
अगर पार्टी विधायक का टिकट नहीं काटती तो क्या बोरदोलोई बगावत करेंगे ? इस सवाल पर बोरदोलोई ने कहा, “मुझे आलाकमान पर भरोसा है. मैं 16 साल की उम्र से कांग्रेस के साथ हूँ और संघर्ष किया है. चार बार विधायक और तरुण गोगोई की सरकार में पंद्रह साल मंत्री रहा हूँ. कांग्रेस मेरे डीएनए में है लेकिन ये साँठ–गाँठ मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता. मैं अपने भविष्य की तरह देख रहा हूँ. मैंने हमेशा असम के लोगों के लिए काम किया है.”
कांग्रेस ने असम की 65 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है. हालांकि लहरीघाट सीट पर अबतक उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है. विधायक आसिफ़ नज़र को गौरव गोगोई और सांसद रकीबुल हुसैन का करीबी माना जाता है।
- कनिका कटियार
ये भी पढ़ें: राजनीति में नहीं होता कभी विराम… राज्यसभा में 37 सांसदों की विदाई पर बोले PM मोदी
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…
Gyanesh Kumar SIR Petition: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कथित…
Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…
Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…
bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…