Wednesday, Oct 28

होम = Breaking = असम में पुलिस हेडक्वार्टर से 2KM की दूरी पर फायरिंग में 5 लोगों की हुई मौत

असम में पुलिस हेडक्वार्टर से 2KM की दूरी पर फायरिंग में 5 लोगों की हुई मौत

by | Oct 27, 2026 | Breaking, News Big, असम

Guwahati Hotel Firing: गुवाहाटी में एक होटल के भीतर हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गया। सोमवार रात होटल के मालिक और लीज पर होटल चला रहे व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

पुलिस मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर हुई गोलीबारी

पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 9 बजे गुवाहाटी के जीएस रोड पर बोरा सर्विस के सामने स्थित होटल बिलास इन में गोलीबारी हुई। यह घटनास्थल असम पुलिस मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर है। पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि गोलीबारी में छह लोग घायल हुए थे। इनमें से पांच की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

अब तक मामले में एक गिरफ्तार

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गुवाहाटी के होटल में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने बताया कि वारदात में 32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: अरुणाचल में बांध विरोधी प्रदर्शन हिंसक, हालात संभालने के लिए RAF तैनात