Others

असम, केरल और पुडुचेरी में सभी 296 सीटों के लिए वोटिंग जारी, जानिए तीनों राज्यों के CM ने वोटरों से क्या अपील की

Assembly Election 2026 Update: असम, केरल और पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में मतदान जारी है। कुल 296 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 9 बजे तक असम में 17.87%, केरल में 16.23% और पुडुचेरी में 17.41% मतदान दर्ज किया गया है, जिससे शुरुआती रुझानों में मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है।

असम CM हिमंता ने पूजा की तो कांग्रेस नेता गोगोई ने की मतदान की अपील

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में मां कामाख्या मंदिर में पूजा की। उन्होंने यहां माथा टेका। उनके साथी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा भी नजर आईं। वहीं, असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने गुरुवार को राज्य के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में बाहर निकलें और अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करें।

केरल में CM विजयन ने किया मतदान

सीएम पिनाराई सुबह मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने मतदान अधिकारी से बातचीत की और अपना वोट ईवीएम मशीन में डाला। वोट डालने के बाद वे मतदान बूथ से बाहर निकले और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। पिनाराई विजयन सफेद शर्ट और धोती पहने मतदान करने आए थे। उनके साथ सुरक्षा कर्मी भी मौजूद थे।

पुडुचेरी CM ने दोनों सीटों पर जीत का किया दावा

पुडुचेरी सीएम एन. रंगास्वामी ने कहा- मैं दोनों ही सीटों से जीतूंगा। मेरे लिए आंकड़ों से ज़्यादा सरकार बनाना ज़रूरी है। रंगास्वामी मंगलम और थट्टनचावडी विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वे कांग्रेस पार्टी में हैं।

Sunil Gupta

Recent Posts

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

13 minutes ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

47 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

1 hour ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

14 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

14 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

15 hours ago