Assam Nagaon Earthquake: असम के नगांव में मंगलवार तड़के धरती हिली। सुबह करीब 4:23 बजे आए भूकंप के झटकों से इलाके में हलचल महसूस की गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 रही और इसका केंद्र जमीन के करीब 33 किलोमीटर नीचे था।
भूकंप के झटके महसूस होने के बाद नगांव और आसपास के कुछ इलाकों में लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, अब तक भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इससे पहले शनिवार शाम को भी पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उस भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई थी। इसका केंद्र भूटान के ग्याल्पोझिंग से करीब तीन किलोमीटर दूर और जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में था।
गुवाहाटी समेत पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप शाम 4 बजकर 1 मिनट पर आया। हालांकि, अब तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। पूर्वोत्तर भारत भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है। असम और आसपास के राज्यों में सक्रिय टेक्टोनिक प्लेटों की वजह से समय-समय पर हल्के से लेकर तेज भूकंप आते रहते हैं। भूकंप का असर केवल उसकी तीव्रता पर निर्भर नहीं करता, बल्कि उसकी गहराई और केंद्र से दूरी भी महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में झटके महसूस होने पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, 5.2 की तीव्रता से हिली धरती
Delhi Traffic Advisory: राजधानी दिल्ली में मंगलवार को विपक्ष के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए…
Lucknow Flood: लखनऊ में बाढ़ और बढ़ते जलस्तर ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गोमती नदी…
Indira Ekadashi 2026: पितृ पक्ष के दौरान आने वाली इंदिरा एकादशी का हिंदू धर्म में…
Yemen Conflict: यमन में जारी संघर्ष के बीच सऊदी अरब समर्थित सरकारी बलों ने ताइज़…
6 October ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर…
Nigeria Air Force Plane Crash: नाइजीरिया में बीते दिन सोमवार को वायुसेना का एक विमान…