Breaking

असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में कुल 6 सीटों पर उप-चुनाव के लिए वोटिंग जारी, जानें कौन-कौन हैं दावेदार

By Election 2026: असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की कुल 6 विधानसभा और लोकसभा सीटों पर उप-चुनाव के लिए वोटिंग मंगलवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। इन चुनावों में कहीं त्रिकोणीय टक्कर है तो कहीं बीजेपी और टीएमसी आमने-सामने हैं। वहीं तमिलनाडु में विजय की पार्टी के लिए यह पहला उप-चुनाव है। आपको बता दें कि इन 6 सीटों पर हुई वोटिंग के नतीजे 9 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

नागांव लोकसभा सीट

कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे से खाली हुई असम की नागांव लोकसभा सीट पर उप-चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और AIUDF के बीच मुकाबला है। बीजेपी ने पूर्व IAS अधिकारी देबाशीष शर्मा, कांग्रेस ने पूर्व विधायक सिबामोनी बोरा और AIUDF ने बदरुद्दीन अजमल को मैदान में उतारा है। परिसीमन के बाद यहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 55 फीसदी से ज्यादा है, ऐसे में अजमल की मौजूदगी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।

नंदीग्राम-रेजीनगर में सियासी टक्कर

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर उप-चुनाव में मुकाबला दिलचस्प है। नंदीग्राम सीट सीएम शुवेंदु अधिकारी के दो सीटों से विधायक चुने जाने के बाद खाली हुई। यहां बीजेपी ने हसीरानी रथ और कांग्रेस ने मिलन प्रधान को उतारा है। वहीं रेजीनगर में हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद उनके बेटे गुलाम नबी आजाद मैदान में हैं, जबकि बीजेपी ने शंकराव सरकार को टिकट दिया है।

पुडुचेरी में एक सीट पर उप-चुनाव

पुडुचेरी में मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने अप्रैल में 2 सीटों से चुनाव जीता था। उन्होंने मंगलम सीट अपने पास रखकर थट्टनचावडी से इस्तीफा दे दिया। अब इसी सीट पर उप चुनाव हो रहा है। यहां कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन इस लड़ाई को सत्ताधारी AINRC के नेतृत्व वाले NDA, कांग्रेस और उसके पूर्व सहयोगी DMK के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है।

TVK का तमिलनाडु में पहला उप-चुनाव

तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम सीटों पर विधायकों के इस्तीफे के बाद उप-चुनाव हो रहा है। दोनों पूर्व विधायक अन्नाद्रमुक छोड़कर थलपति विजय की पार्टी TVK में शामिल हो चुके हैं और अब पार्टी ने उन्हें ही मैदान में उतारा है। यहां TVK के साथ डीएमके और अन्नाद्रमुक के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। TVK के लिए यह उप-चुनाव इसलिए भी अहम है, क्योंकि पार्टी पहली बार इस चुनावी परीक्षा में उतर रही है।

ये भी पढ़ें: UP से राज्यसभा के लिए BJP ने उतारे 8 नए चेहरे, जानिए कौन हैं ये नेता और क्या है उनकी प्रोफाइल

Sunil Gupta

Recent Posts

यमन में तेज हुई जंग, सऊदी अरब समर्थित सुरक्षा बलों ने किया मोचा शहर और बाब अल-मंदब के अहम ठिकानों पर कब्जा

Yemen Conflict: यमन में जारी संघर्ष के बीच सऊदी अरब समर्थित सरकारी बलों ने ताइज़…

8 minutes ago

6 October ka Rashifal: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, मिलेगा धन लाभ

6 October ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर…

11 minutes ago

नाइजीरिया में वायुसेना का प्लेन हुआ क्रैश, 32 की मौत; पूरे देश में शोक

Nigeria Air Force Plane Crash: नाइजीरिया में बीते दिन सोमवार को वायुसेना का एक विमान…

40 minutes ago

आंध्र प्रदेश में सूखे की घोषणा, धान-मक्का व नारियल समेत कई फसलों को नुकसान

Andhra Pradesh Drought: आंध्र प्रदेश में सूखे ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। राज्य…

52 minutes ago

असम के नगांव में सुबह-सुबह महसूस हुए भूकंप के झटके, 4.5 की तीव्रता से लोग सहमे

Assam Nagaon Earthquake: असम के नगांव में मंगलवार तड़के धरती हिली। सुबह करीब 4:23 बजे…

1 hour ago

सेंसिटिव स्किन को ऐसे रखें शांत और हेल्दी, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताए आसान तरीके

Sensitive Skin Care: सेंसिटिव स्किन में लालिमा और जलन की समस्या जल्दी हो सकती है।…

11 hours ago