Cover Story Featured

आंध्र प्रदेश में सूखे की घोषणा, धान-मक्का व नारियल समेत कई फसलों को नुकसान

Andhra Pradesh Drought: आंध्र प्रदेश में सूखे ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। राज्य सरकार ने 21 जिलों के 388 मंडलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। राज्य के कुल 688 मंडलों में से करीब 56 फीसदी अब सूखे की चपेट में हैं। बारिश और पानी की कमी का असर खेती पर भी पड़ा है। धान, मक्का, नारियल, मूंगफली, अरहर और कपास जैसी प्रमुख फसलों को नुकसान पहुंचा है।

388 मंडल सूखे की चपेट में

आंध्र प्रदेश के 688 मंडलों में से 388 को सरकार ने सूखाग्रस्त घोषित किया है। यह राज्य के कुल मंडलों का करीब 56 फीसदी हिस्सा है। इनमें 283 मंडलों को गंभीर सूखे की श्रेणी में रखा गया है, जबकि 105 मंडलों में मध्यम सूखा घोषित किया गया है। सूखे की स्थिति से इन इलाकों में खेती और जल उपलब्धता पर असर पड़ने की आशंका है।

कम बारिश के चलते 21 जिलों में सूखाड़

कम बारिश के बीच आंध्र प्रदेश के सूखाग्रस्त इलाकों में किसानों को फसल नुकसान के साथ पानी की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है। रायलसीमा और दक्षिण आंध्र क्षेत्र के कुल 21 जिले ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं। सूखे की वजह से धान, मक्का, नारियल, मूंगफली, अरहर और कपास जैसी प्रमुख फसलों पर असर पड़ा है। कई इलाकों में खेती के साथ जल उपलब्धता भी चुनौती बन गई है।

सूखे के आकलन पर विपक्ष ने उठाए सवाल

सरकार की ओर से 388 मंडलों को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने के बाद विपक्ष ने इस आकलन पर सवाल उठाए हैं। विपक्ष की मांग है कि सूखे की सूची में और मंडलों को शामिल किया जाए। खास तौर पर नेल्लोर के कुछ इलाकों का मुद्दा उठाते हुए विपक्ष का कहना है कि कई मंडल गंभीर सूखे का सामना कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक सूखाग्रस्त घोषित नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश का रायलसीमा बनेगा नया इंडस्ट्री हब, ₹4.58 लाख करोड़ के निवेश से 3.57 लाख नौकरियों की उम्मीद

Sunil Gupta

Recent Posts

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, विपक्ष के प्रदर्शन के चलते ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: राजधानी दिल्ली में मंगलवार को विपक्ष के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए…

25 minutes ago

भारत-वेस्टइंडीज के बीच T20I सीरीज का पहला मैच लखनऊ में आज, बाढ़ के चलते इकाना स्टेडियम के पास जलभराव

Lucknow Flood: लखनऊ में बाढ़ और बढ़ते जलस्तर ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गोमती नदी…

37 minutes ago

Indira Ekadashi 2026: आज इंदिरा एकादशी, जानें मुहूर्त, विधि और महत्व

Indira Ekadashi 2026: पितृ पक्ष के दौरान आने वाली इंदिरा एकादशी का हिंदू धर्म में…

48 minutes ago

यमन में तेज हुई जंग, सऊदी अरब समर्थित सुरक्षा बलों ने किया मोचा शहर और बाब अल-मंदब के अहम ठिकानों पर कब्जा

Yemen Conflict: यमन में जारी संघर्ष के बीच सऊदी अरब समर्थित सरकारी बलों ने ताइज़…

1 hour ago

6 October ka Rashifal: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, मिलेगा धन लाभ

6 October ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर…

1 hour ago

नाइजीरिया में वायुसेना का प्लेन हुआ क्रैश, 32 की मौत; पूरे देश में शोक

Nigeria Air Force Plane Crash: नाइजीरिया में बीते दिन सोमवार को वायुसेना का एक विमान…

2 hours ago