Indigo Flight Lightning Strike: पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट में बुधवार को लैंडिंग से ठीक पहले बिजली गिरने की घटना सामने आई। विमान चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने की तैयारी में था, तभी अचानक वह बिजली की चपेट में आ गया। इससे विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए चिंता का माहौल बन गया। हालांकि, पायलटों ने स्थिति को संभालते हुए विमान को सुरक्षित तरीके से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतार लिया। फ्लाइट में 104 यात्री और 6 क्रू मेंबर समेत कुल 110 लोग सवार थे। राहत की बात रही कि घटना में किसी को चोट नहीं आई।
इंडिगो की फ्लाइट 6E925 पटना से लखनऊ आ रही थी। बुधवार को चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग से कुछ समय पहले विमान बिजली की चपेट में आ गया। उस वक्त विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने की प्रक्रिया में था। बिजली गिरने के बावजूद पायलटों ने स्थिति को संभालते हुए विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। फ्लाइट में 104 यात्री और 6 क्रू मेंबर समेत कुल 110 लोग सवार थे। राहत की बात रही कि इस घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई।
इंडिगो की फ्लाइट 6E925 बुधवार को अपने निर्धारित समय से करीब 8 मिनट पहले लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी। विमान की लैंडिंग का तय समय शाम 4:12 बजे था, लेकिन यह करीब 4:04 बजे ही सुरक्षित रूप से रनवे पर पहुंच गया।
ये भी पढ़ें: नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो फ्लाइट पोल से टकराई, मचा हड़कंप
टिश्यू पेपर पर ‘BOMB’ का मैसेज, अहमदाबाद में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
Russia Ukraine War: यूक्रेन में सर्दियों से पहले रूसी हमले तेज हो गए हैं। पूर्वी…
Cancer Drug Trade Margin Cap: केंद्र सरकार ने सभी गैर-शेड्यूल्ड एंटी-कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में प्रधानमंत्री की जनसेवा और सुशासन के 25 साल…
Delhi: देश में तेजी से बढ़ रहे डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) कारोबार को लेकर नेहरू प्लेस स्थित…
Gurugram: गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का…
Jhansi: झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर में बुधवार को 19 वर्षीय…