Breaking

भारत में Starlink की एंट्री पर मस्क का बड़ा आरोप, बोले- ‘कुछ उद्योगपति रोक रहे हैं’

Starlink India Launch: उद्योगपति एलन मस्क ने भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा Starlink की एंट्री को लेकर बड़ा दावा किया है। मस्क ने कहा कि कुछ खास उद्योगपति Starlink को भारत में आने से रोक रहे हैं, ताकि भारतीय लोगों पर उनकी कथित 'एकाधिकारवादी' पकड़ बनी रहे। एक्स पर एक पोस्ट के जवाब में मस्क ने यह आरोप लगाया। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में किसी उद्योगपति या कंपनी का नाम नहीं लिया। मस्क ने इसे भारतीय लोगों के खिलाफ अपराध करार दिया।

गांवों तक ब्रॉडबैंड इंटरनेट पहुंचाने का दावा

एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक की जरूरत बताते हुए कहा कि देश में अब भी बड़ी संख्या में गांव ब्रॉडबैंड इंटरनेट से नहीं जुड़े हैं। बीती देर रात एक्स पर एक पोस्ट के जवाब में मस्क ने कहा कि स्टारलिंक ऐसे लोगों तक तेज और किफायती इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचा सकता है, जो मौजूदा कीमतों के कारण इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं या जिनके पास अभी कोई इंटरनेट कनेक्शन नहीं है। उनका कहना है कि सैटेलाइट इंटरनेट सेवा दूरदराज और कम कनेक्टिविटी वाले इलाकों में लोगों के लिए इंटरनेट की पहुंच आसान बना सकती है।

भारत में Starlink की लॉन्चिंग की तैयारी तेज

दिल्ली में चल रही इंडिया मोबाइल कांग्रेस में Starlink की बिजनेस ऑपरेशंस की उपाध्यक्ष लॉरेन ड्रेयर ने कंपनी की भारत में तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि Starlink भारत में 20 गेटवे साइट पहले ही तैयार कर चुका है। कंपनी ने भारतीय यूजर्स के डेटा को देश के भीतर रखने के लिए स्थानीय जरूरतों के मुताबिक सुरक्षा नियंत्रण भी विकसित किए हैं। ड्रेयर के मुताबिक, सभी जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद Starlink भारत में अपनी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा जल्द से जल्द शुरू करने की उम्मीद कर रहा है।

ये भी पढ़ें: एलन मस्क की संपत्ति दोबारा हुई 100 लाख करोड़ के पार, बने खरबपति

Sunil Gupta

View Comments

Recent Posts

यूक्रेन में रूसी हमलों से 30 की मौत, कीव में बिजली संकट गहराया; सर्दी से पहले बढ़ी टेंशन

Russia Ukraine War: यूक्रेन में सर्दियों से पहले रूसी हमले तेज हो गए हैं। पूर्वी…

13 minutes ago

कैंसर की दवाओं की कीमत पर लगाम, सरकार ने 30% ट्रेड मार्जिन किया तय; लागत में 70% तक कटौती की उम्मीद

Cancer Drug Trade Margin Cap: केंद्र सरकार ने सभी गैर-शेड्यूल्ड एंटी-कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

35 minutes ago

उन्नाव में मशाल यात्रा के दौरान हादसा, BJP विधायक बृजेश रावत और कार्यकर्ता घायल

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में प्रधानमंत्री की जनसेवा और सुशासन के 25 साल…

1 hour ago

D2C कॉन्क्लेव में छाए युवा फाउंडर्स, टीनएज उद्यमियों ने सुनाई अपने सफर की कहानी

Delhi: देश में तेजी से बढ़ रहे डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) कारोबार को लेकर नेहरू प्लेस स्थित…

1 hour ago

गुरुग्राम का स्टेडियम बना हरियाणा CM के हेलिकॉप्टर की पार्किंग, एथलीटों की ट्रेनिंग पर लगा ब्रेक

Gurugram: गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का…

2 hours ago

बेटी की मौत से टूटे माता-पिता, बोले- एनकाउंटर काफी नहीं, हत्यारे को होनी चाहिए फांसी

Jhansi: झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर में बुधवार को 19 वर्षीय…

2 hours ago