Nana Patekar Death News: बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोवा स्थित उनके घर पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट आने से नाना पाटेकर की तबीयत बिगड़ी थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोश पाए गए। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5:20 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। अस्पताल में डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें होश में लाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शुरुआती जांच में कार्डियक अरेस्ट को मौत की वजह बताया जा रहा है।
नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता रहे हैं। उन्होंने साल 1978 में फिल्म ‘गमन’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। अपने दमदार अभिनय और अलग अंदाज के चलते उन्होंने लंबे समय तक दर्शकों के बीच खास पहचान बनाए रखी। ‘परिंदा’, ‘प्रहार’, ‘अंगार’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘खामोशी’ और ‘अब तक छप्पन’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया। उनकी कई भूमिकाएं आज भी दर्शकों के बीच यादगार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, नाना पाटेकर ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्में की। इस दौरान उन्होंने 3 नेशनल अवॉर्ड अपने नाम भी किए।
ये भी पढ़ें: समन पर नहीं पहुंचे रैपर हनी सिंह, महाराष्ट्र साइबर पुलिस से मांगा और समय
Akhilesh Yadav Ayodhya Challenge: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने दो दिवसीय अयोध्या दौरे…
Russia Ukraine War: यूक्रेन में सर्दियों से पहले रूसी हमले तेज हो गए हैं। पूर्वी…
Cancer Drug Trade Margin Cap: केंद्र सरकार ने सभी गैर-शेड्यूल्ड एंटी-कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में प्रधानमंत्री की जनसेवा और सुशासन के 25 साल…
Delhi: देश में तेजी से बढ़ रहे डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) कारोबार को लेकर नेहरू प्लेस स्थित…
Gurugram: गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का…
View Comments