Astronaut Shubhanshu Shukla met Prime Minister Narendra Modi
Shubhanshu Shukla : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली स्थित अपने लोक कल्याण मार्ग आवास पर अक्सीयम-4 स्पेस मिशन के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से मुलाकात की. मोदी ने शुक्ला का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें गले लगाकर उनका स्वागत किया. प्रधानमंत्री ने शुक्ला के कंधे पर हाथ रखकर उनके साथ चलने का आह्वान किया.
इस मुलाकात के दौरान शुक्ला ने पीएम मोदी को अक्सीयम-4 मिशन का पैच प्रस्तुत किया और अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी की तस्वीरें भी साझा कीं. शुक्ला अक्सीयम-4 मिशन के हिस्से के रूप में अंतरिक्ष यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय बने,रविवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत के साथ भारत लौटे थे. जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह, और इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी नारायणन सहित कई प्रमुख हस्तियों ने शुक्ला का स्वागत किया.
प्रधानमंत्री मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में शुक्ला की ऐतिहासिक यात्रा की सराहना की थी. उन्होंने कहा था कि हमारे देश के हर नागरिक को अब अंतरिक्ष क्षेत्र के अद्भुत कार्यों का अहसास हो रहा है और हमारे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष स्टेशन से लौटकर देशवासियों को गर्व महसूस कराया है. वह कुछ दिनों में भारत वापस आ रहे हैं. हम आत्मनिर्भर भारत के तहत अपनी अंतरिक्ष यात्रा गगनयान के लिए भी काम कर रहे हैं और अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं.
ये भी पढ़ें : जेलेंस्की से मुलाकात से पहले ट्रंप का दावा, कहा-छह महीनों में छह युद्ध समाप्त किए
सूत्रों के अनुसार,शुक्ला अपने गृह नगर लखनऊ का दौरा करने के बाद दिल्ली लौटकर 22-23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के समारोह में शामिल होंगे.
शुभांशु शुक्ला का अक्सीयम-4 मिशन 25 जून को फ्लोरिडा से लॉन्च हुआ था और 26 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से जुड़ा था. 15 जुलाई को मिशन का समापन हुआ और शुक्ला पृथ्वी पर वापस लौट आए. अपने 18 दिनों के अंतरिक्ष प्रवास में शुक्ला और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिटसन (अमेरिका), स्लावोस्ज़ उज़नांस्की-विश्नेव्सकी (पोलैंड) और तिबोर कापू (हंगरी) ने 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग किए और 20 से अधिक आउटरीच गतिविधियों का आयोजन किया.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…