CEO LOKESH M
Noida News : सेक्टर-115 स्थित पंपिंग स्टेशन पर 16 अगस्त को सफाई के दौरान हुई दर्दनाक घटना में दो सफाई कर्मियों की मौत के मामले में नोएडा प्राधिकरण ने सख्त कदम उठाए हैं। प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम ने लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस एक्शन के बाद प्राधिकरण में हड़कंप मच गया है। दूसरी तरफ परिजनों की सीखिए पर नोएडा पुलिस ने ठेकेदार और सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सीईओ ने जांच रिपोर्ट के आधार पर अवर अभियंता अनिल वर्मा को तीन महीने के लिए सेवा से मुक्त करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा प्रबंधक पवन बरनवाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। वहीं, जल और सीवर खंड-1 के वरिष्ठ प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
इस हादसे की जांच की जिम्मेदारी एसीईओ कृष्ण करुणेश को दी गई थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट सीईओ को सौंपी, जिसमें साफ लिखा गया कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही यह बड़ा हादसा हुआ। रिपोर्ट में पाया गया कि पंपिंग स्टेशन की सीवर सफाई के दौरान ठेकेदार ने सुरक्षा नियमों की अनदेखी की। सफाई कर्मियों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण और मास्क के सीवर में उतारा गया, जिसके चलते जहरीली गैस से उनका दम घुट गया और दोनों की मौत हो गई।
गौरतलब है कि जल एवं सीवर विभाग की ओर से समय-समय पर ठेकेदारों को यह सख्त निर्देश दिए जाते रहे हैं कि किसी भी सफाई कर्मचारी को बिना सुरक्षा किट और मास्क के सीवर में नीचे न उतारा जाए। बावजूद इसके, मौके पर मौजूद अधिकारियों और ठेकेदारों ने नियमों का पालन नहीं किया और जानलेवा लापरवाही की।
सीईओ डॉक्टर लोकेश एम ने बताया कि किसी भी कीमत पर कर्मचारियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। इस तरह की घटनाएं मानव जीवन के साथ खिलवाड़ हैं और इसमें जिम्मेदार पाए गए अधिकारियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…
India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…
Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…
Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…
Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…