दुनिया

जेलेंस्की से मुलाकात से पहले ट्रंप का दावा, कहा-छह महीनों में छह युद्ध समाप्त किए

Donald Trump News : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से मुलाकात से पहले बड़ा दावा किया है.सोमवार को ट्रुथ सोशल पर लिखते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सिर्फ छह महीनों में छह युद्ध खत्म किए.

ट्रंप ने गाज़ा युद्ध पर बोलते हुए कहा कि हम शेष बंधकों की वापसी तभी देख पाएंगे जब हमास का सामना किया जाएगा और उसे नष्ट कर दिया जाएगा. जितनी जल्दी यह होगा,सफलता की संभावना उतनी ही बढ़ जाएगी. याद रखिए,मैं ही वह व्यक्ति था जिसने बातचीत करके सैकड़ों बंधकों को मुक्त कराया और उन्हें इज़राइल तथा अमेरिका में वापस लाया. उन्होंने आगे कहा कि मैं ही था जिसने छह महीनों में छह युद्ध समाप्त किए और ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों को नष्ट किया.

यूक्रेन और गाज़ा पर ध्यान

व्हाइट हाउस वापसी की राह में ट्रंप लगातार दावा करते रहे हैं कि वे 24 घंटे में गाज़ा और यूक्रेन युद्ध को समाप्त कर सकते हैं. फिलहाल गाज़ा वार्ता ठप है, जबकि रूस-यूक्रेन संघर्ष में ट्रंप युद्धविराम की दिशा में प्रयासरत हैं. पुतिन से अलास्का में मुलाकात के कुछ दिनों बाद वे सोमवार को व्हाइट हाउस में ज़ेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से बातचीत करेंगे.

किन-किन युद्धों को रोकने का दावा?

ट्रंप के अनुसार हाल के महीनों में उन्होंने कई वैश्विक संघर्षों को रोकने में भूमिका निभाई है. इसमें मई में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव,जून में ईरान-इज़राइल टकराव,आर्मेनिया-अज़रबैजान का नागोर्नो-काराबाख विवाद और सर्बिया-कोसोवो के बीच तनाव शामिल हैं. व्हाइट हाउस का कहना है कि ट्रंप ने मिस्र और इथियोपिया के बीच विवाद तथा रवांडा और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के बीच संघर्ष में भी मध्यस्थता कराई है.

ये भी पढें : नहीं लग रहा कॉल्स…इंटरनेट भी हो गया ठप..! दिल्ली-NCR समेत पूरे भारत में नेटवर्क आउटेज से परेशान हो रहे लोग

ट्रंप इन प्रयासों को आधार बनाकर अपने लिए नोबेल शांति पुरस्कार की मांग कर रहे हैं. व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है, कि राष्ट्रपति ट्रंप यह साबित कर रहे हैं कि दुनिया भर के देश लंबे समय से चले आ रहे संघर्षों से आगे बढ़कर शांति, समृद्धि और सफलता की ओर बढ़ सकते हैं.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

9 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

13 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

40 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

45 minutes ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

2 hours ago