कनाडा में स्कूल में हुई फायरिंग
Canada School Shooting News: पश्चिमी कनाडा में फायरिंग की घटना में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट है कि उत्तरी पूर्वी ब्रिटिश कोलंबिया के टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट (भारत में रात करीब 2 बजे) पर स्कूल में फायरिंग की सूचना मिली थी। फायरिंग छह लोगों की लाश मिली है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हुई है। पुलिस ने कहा है कि एक अन्य स्थान पर दो लोगों के शव मिले हैं। पुलिस का मानना है कि ये भी उसी घटना से जुड़े हुए हैं। अब तक करीब 27 लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि स्कूल के बाकी सभी छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस स्कूल के अंदर दाखिल हुई। वहां कई लोग घायल और मृत हालत में मिले।
सरकारी वेबसाइट के मुताबिक, हादसे वाले टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में क्लास 7 से 12 तक के कुल 175 छात्र पढ़ते हैं। यहीं पर शूटर ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इस बीच, टम्बलर रिज के एलीमेंट्री और सेकेंडरी स्कूलों को इस हफ्ते के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने ऑनलाइन जारी बयान में कहा कि इस दुखद घटना के कारण दोनों स्कूल पूरे हफ्ते बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें: ट्रंप ने अब अपने पड़ोसी देश कनाडा को दी धमकी, कहा- चीन से डील की तो 100% टैरिफ लगाएंगे
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…