PM Modi Tributeछ पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर देश उन्हें नमन कर रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने ‘सदैव अटल’ पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अटल जी ने अपना जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचारों और प्रयासों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया, जबकि उनके नेतृत्व ने देश को मजबूत बनाया। पीएम मोदी ने कहा कि सुशासन और जन-कल्याण पर अटल जी का जोर हमेशा मार्गदर्शन करता रहेगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अटल जी को राष्ट्रनिष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श राजनीति का शिखर पुरुष बताते हुए कहा कि उनका जीवन ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का उदाहरण था। योगी ने कहा कि उनके विचार आज भी देशवासियों को ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…