मनोरंजन

‘वो शुभ घड़ी आ गई है…’ डिजिटल दुनिया में राजपाल यादव की एंट्री, यूट्यूब से शुरू की नई पारी

Rajpal Yadav New Youtube Channel: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह किसी फिल्म या विवाद से नहीं, बल्कि उनकी नई डिजिटल शुरुआत है। हाल ही में चेक बाउंस से जुड़े एक मामले के कारण चर्चा में रहे राजपाल यादव को अंतरिम जमानत मिल चुकी है। अब इसी बीच उन्होंने अपने करियर की एक नई दिशा तय करते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रख दिया है।

डिजिटल मंच पर नया सफर

शनिवार को राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस को बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल लॉन्च कर दिया है। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, “नई शुरुआत, नया सफर… अभी सब्सक्राइब करिए मेरे यूट्यूब चैनल पर।”

उनके यूट्यूब चैनल का नाम ‘राजपाल नौरंग यादव’ रखा गया है, जहां दर्शकों को केवल कॉमेडी ही नहीं, बल्कि व्लॉग्स, मिनी सीरीज, पर्दे के पीछे की झलक (BTS) और निजी अनुभवों से जुड़ा विविध कंटेंट देखने को मिलेगा।

View this post on Instagram

A post shared by Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial)

नई पारी की तैयारी लंबे समय से थी

यूट्यूब चैनल के लॉन्च के साथ शेयर किए गए अनाउंसमेंट वीडियो में अभिनेता ने भावुक अंदाज़ में कहा, “दोस्तों, बताते हुए बहुत खुशी हो रही है। मैं इस नई पारी की तैयारी काफी समय से कर रहा था। अब वो शुभ घड़ी आ गई है। सोशल मीडिया पर आप सभी से जो प्यार मिल रहा है, उसी भरोसे ये नया कदम उठा रहा हूं।” उन्होंने फैंस से अपील की कि वे इस नए सफर में भी अपना प्यार और समर्थन बनाए रखें।

फैंस का मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

राजपाल यादव की इस डिजिटल शुरुआत पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि वे राजपाल को नए अंदाज़ में देखने के लिए उत्साहित हैं।

फिल्मों में भी दिखेंगे राजपाल

वर्क फ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव जल्द ही भूत बंगला में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा वह पॉपुलर फ्रेंचाइजी वेलकम टू द जंगल का भी हिस्सा हैं।

कुल मिलाकर, राजपाल यादव का यह कदम साफ संकेत देता है कि वह बदलते दौर के साथ खुद को नए मंच पर स्थापित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि डिजिटल दुनिया में उनका जादू कितना चलता है।

ये भी पढ़ें: ईद की मिठास में छुपा है ज़ायके का राज़! कस्टर्ड से शीर खुरमा तक, इन 5 खास सेवइयों से बनेगा त्योहार यादगार

Shagun Chaurasia

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

4 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

4 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

6 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

6 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

7 hours ago