Breaking

T20 women World Cup जीतते ही ऑस्ट्रेलिया पर पैसों की बारिश, टीम इंडिया भी हुई मालामाल!

AUS vs ENG Match: महिला टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा एक बार फिर दुनिया ने देखा। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ कंगारू टीम ने न सिर्फ अपना वर्चस्व कायम रखा, बल्कि इंग्लैंड के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अपना अजेय रिकॉर्ड भी बरकरार रखा।

इंग्लैंड ने बनाए 150 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और दोनों ओपनर जल्दी आउट हो गईं। इसके बाद कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने नाबाद 58 रन और फ्रेया केम्प ने 44 रन की पारी खेलकर टीम को 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, सोफी मोलिनक्स और एनाबेल सदरलैंड ने 1-1 विकेट लिया।

मूनी-लिचफील्ड ने दिलाई आसान जीत

151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका जॉर्जिया वोल (9) के रूप में लगा। इसके बाद बेथ मूनी (64) और फोएबे लिचफील्ड (48) ने दूसरे विकेट के लिए 100 रन जोड़कर मैच पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में कर दिया। दोनों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत कंगारू टीम ने लक्ष्य आसानी से हासिल करते हुए रिकॉर्ड सातवीं बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया।

चैंपियन से लेकर ग्रुप स्टेज की टीमों तक को मिला इनाम

टूर्नामेंट खत्म होने के बाद आईसीसी ने प्राइज मनी का ऐलान किया। चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 19.42 करोड़ रुपये, जबकि रनर-अप इंग्लैंड को 9.71 करोड़ रुपये मिले। सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज को 5.60-5.60 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी गई। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया। वहीं, ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली सभी 8 टीमों को 2.05 करोड़ रुपये (2,47,500 अमेरिकी डॉलर) की प्राइज मनी मिली। भारत भी नॉकआउट में जगह नहीं बना सका, इसलिए टीम इंडिया को भी यही तय इनामी राशि मिली।

ये भी पढ़ें: कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, हार के बाद बताई बड़ी वजह

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

12 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

13 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

14 hours ago