हरियाणा

हरियाणा के रेवाड़ी में भीषण ब्लास्ट, मकान हुआ तबाह; 5 गंभीर रूप से घायल

Rewari Blast: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में सोमवार सुबह एक भीषण धमाके से हड़कंप मच गया। हंस नगर इलाके में भारतीय सेना के एक रिटायर्ड सूबेदार के घर हुए जोरदार विस्फोट में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। धमाका इतना शक्तिशाली था कि घर के परखच्चे उड़ गए और आसपास के मकान भी हिल गए। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

भूकंप जैसा महसूस हुआ, जांच जारी

स्थानीय लोगों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि भूकंप जैसा एहसास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि धमाके की वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस के अनुसार, हादसा हंस नगर निवासी रिटायर्ड सैन्यकर्मी सतबीर चौहान के घर में हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उनकी 23 वर्षीय बेटी तनु कपड़ों पर इस्त्री कर रही थी, तभी अचानक जोरदार विस्फोट हो गया।

धमाके में 5 लोग गंभीर रूप से घायल

धमाके के समय घर में सतबीर चौहान, उनकी पत्नी मधु, बेटी तनु, रिश्तेदार की तीन वर्षीय बेटी खुशी और पड़ोसी सीआरपीएफ जवान जय भगवान मौजूद थे। विस्फोट में पांचों गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को पहले रेवाड़ी के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया।

फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने घटनास्थल से अहम सबूत जुटा लिए हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि धमाके की असली वजह का पता फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Sunil Gupta

Recent Posts

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

10 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

13 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

40 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

46 minutes ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

2 hours ago