Breaking

India Women tour of Australia: पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारत को हराया, 1-0 से सीरीज में आगे

Aus Beat Ind: मंगलवार को एलन बॉर्डर फील्ड में खेले गए वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की सीरीज़ में 1-0 से बढ़त बना ली है। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 214 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 38.2 ओवर 217 बना दिए और मैच 6 विकेट से जीत लिया।

बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 68 गेंदों का सामना किया और 58 रन बनाने में सफल रहीं। उनके बल्ले से 7 चौके निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 85.29 की रही। वहीं, हरमनप्रीत ने 84 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 चौके निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 63.10 की रही। हरमनप्रीत के वनडे करियर का ये 23वां अर्धशतक रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने छठा अर्धशतक जड़ा। मंधाना ने अपना 35वां अर्धशतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका ये 7वां अर्धशतक रहा।

मूनी और हीली ने लगाई फिफ्टी प्लस

बेथ मूनी ने अपने वनडे करियर का 20वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 79 गेंदों का सामना करते हुए 76 रन बनाए और इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की ओर से 3,000 वनडे रन पूरे करने वाली 7वीं बल्लेबाज बनीं। वहीं, एलिसा हीली ने अपने वनडे करियर का 19वां अर्धशतक लगाया। वह 70 गेंदों में 50 रन की पारी खेलकर आउट हुई। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए। क्रांति गौड़ ने हीली का विकेट हासिल किया।

ये भी पढ़ें: क्या थी अंपायर स्टीव बकनर की वो गलती? जिसपर 22 साल बाद हो रहा पछतावा

Anamika Anand

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

10 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

19 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

22 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

36 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

45 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

52 minutes ago