देश

संविधान को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का विवादित बयान, कहा-इसने देश और समाज को…

Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati : उत्तर प्रदेश में कथा वाचक की पिटाई को लेकर मचे राजनीतिक घमासान के बीच अब इस मामले में नया बयान सामने आया है.प्रतिष्ठित धर्मगुरु और ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि उनके लिए मनुस्मृति, संविधान से बड़ी है.साथ ही उन्होंने संविधान को लेकर गंभीर आरोप लगाए और उसे देश को दो टुकड़ों में बांटने वाला बताया.

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने क्या कहा

बातचीत के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि हम मनुस्मृति को संविधान से बड़ा मानते हैं.संविधान ने देश और समाज को दो हिस्सों में बांट दिया है.यह देश के नागरिकों के बीच भेदभाव करता है.उन्होंने कहा कि बतौर शंकराचार्य,उनका धर्म और कर्तव्य सनातन व्यवस्था और खासकर वर्ण व्यवस्था की रक्षा करना है.उनका मानना है कि सनातन धर्म की परंपराएं समय के साथ नहीं बदलती और उन्हें समय के अनुसार ढालना धर्म के साथ समझौता करना होगा.

https://newsindia24x7.tv/uttar-pradesh/kumar-vishwas-came-out-in-support-of-yadav-narrator-gave-a-shocking-statement-5190/

बातचीत के दौरान शंकराचार्य ने तंज भरे अंदाज़ में कहा कि अगर किसी को संविधान की बात करनी है,तो फिर संविधान की कथा करें, उन्हें कोई आपत्ति नहीं है.उन्होंने कहा कि अगर किसी को संविधान से चलना है,तो संविधान की कथा करें.हम कब मना कर रहे हैं? लेकिन हम तो सनातन धर्म की बात करते हैं.

वर्ण व्यवस्था की रक्षा हमारा कर्तव्य

इस दौरान शंकराचार्य ने जोर देकर कहा कि एक धर्मगुरु के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि वे पारंपरिक वर्ण व्यवस्था की रक्षा करें.शंकराचार्य के रूप में जो जिम्मेदारी हमें मिली है,उसमें वर्ण व्यवस्था को संरक्षित करना हमारा कर्तव्य है.उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म कालजयी है, जो किसी भी तारीख या युग के अनुसार नहीं बदलता और इसलिए उसे सनातन कहा जाता है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago