पश्चिम बंगाल

आपस में भिड़े TMC के दो सांसद, कल्याण बनर्जी बोले- हनीमून से आते ही मुझसे लड़ने लगी महुआ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दो दिग्गज नेता आपस में भिड़ गए हैं। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा के बीच कोलकाता रेप केस को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई है। पहले महुआ मोइत्रा ने कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस को लेकर कल्याण पर हमला बोला, इसके बाद कल्याण बनर्जी ने पलटवार करते हुए महुआ की निजी जिंदगी पर कटाक्ष किया है।

कल्याण बनर्जी ने किया कटाक्ष

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा की निजी जिंदगी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का परिवार तोड़ दिया है जो पिछले 40 साल से शादीशुदा था। बता दें कि कल्याण बीजेडी के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा के साथ महुआ की शादी का जिक्र कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि महुआ हनीमून से लौटने के बाद मुझसे लड़ने लगी हैं। महुआ मुझ पर महिला विरोधी होने का आरोप लगा रही हैं, सच देखा जाए तो वो खुद क्या हैं? उन्होंने एक 65 साल के व्यक्ति की 40 साल की शादी तुड़वा दी है।

दोनों नेताओं के बीच झगड़े की वजह

बता दें कि कोलकाता रेप केस की पीड़िता को ही नसीहत देते हुए टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने पिछले दिनों कहा था कि महिलाओं को यह पता होना चाहिए कि वो किन लोगों के साथ बाहर जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसे लोगों के साथ घूमने जा रहे हैं, उन्हें उनके बारे में अच्छे से पता होना चाहिए। कल्याण बनर्जी के इस बयान से तृणमूल कांग्रेस ने किनारा कर लिया और इसे उनका निजी बयान बताया है। वहीं कल्याण को जवाब देते हुए महुआ ने X पोस्ट कर कहा है कि महिलाओं के प्रति घृणा किसी भी पार्टी लाइन से परे है। टीएमसी को जो बातें बाकी दलों से अलग करती हैं वो ये है कि हम हमेशा ऐसी घृणित टिप्पणियों की निंदा करते हैं।

यह भी पढ़ें-

संविधान को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का विवादित बयान, कहा-इसने देश और समाज को…

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago