Awarapan 2 Gets Release Date: आवारापन 2 का ऐलान पिछले साल किया गया था, जिसमें इमरान हाशमी और दिशा पाटनी नजर आएंगे। साल 2007 में आई आवारापन की सफलता के बाद इसके सीक्वल की योजना बनाई गई। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जो ‘नोटबुक’ और ‘जवानी जानेमन’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। पहले इसे अप्रैल 2026 में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है और प्रोडक्शन हाउस विशेष फिल्म्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
विशेष फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए बताया है कि 'आवारापन 2' 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्ट के साथ कैप्शन दिया गया, 'इस स्वतंत्रता दिवस सप्ताहांत पर खुद को फ्री रखें और 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में 'अवारपन 2' देखने के लिए हमारे साथ जुड़ें।' दिलचस्प बात यह है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल अभिनीत फिल्म 'लाहौर 1947' का सामना करना पड़ेगा जो 13 अगस्त को रिलीज हो रही है।
आवारापन 2 में इमरान हाशमी एक बार फिर ‘शिवम पंडित’ के किरदार में नजर आएंगे। अभिनेता के मुताबिक, इस सीक्वल को लेकर करीब 6 साल से बातचीत चल रही थी, क्योंकि पहली फिल्म का अंत उस मोड़ पर हुआ था जहां शिवम की मौत हो जाती है। उन्होंने बताया कि 2022 में टीम को एक मजबूत कहानी का आइडिया मिला, जब उनके दोस्त बिलाल स्क्रिप्ट लेकर आए, जिसके बाद फिल्म पर काम तेज कर दिया गया।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…