Breaking

नेपाल में वेतन प्रणाली में बड़ा बदलाव: सरकारी कर्मचारियों को अब हर 15 दिन में मिलेगी सैलरी

Nepal News: नेपाल की नई सरकार ने अर्थव्यवस्था में रफ्तार लाने के लिए एक बड़ा और अलग तरह का फैसला लिया है। अब सरकारी कर्मचारियों को महीने के आखिर तक सैलरी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि उन्हें हर 15 दिन में वेतन दिया जाएगा। 17 अप्रैल 2026 को वित्त मंत्रालय द्वारा लागू की गई ‘पखवाड़ा वेतन प्रणाली’ के तहत अब मासिक सैलरी को दो हिस्सों में बांटकर सीधे कर्मचारियों के खातों में जमा किया जाएगा, जिससे उनकी नकदी प्रवाह और खर्च प्रबंधन में सुधार की उम्मीद है।

इन कारणों से नई सरकार ने उठाया कदम

  • बाजार में कैश फ्लो बढ़ाना: सरकार का मानना है कि जब कर्मचारियों के हाथ में जल्दी-जल्दी पैसा आएगा, तो वे उसे बाजार में खर्च करेंगे। इससे बाजार में नकदी (Liquidity) बढ़ेगी और मंदी का असर कम होगा।
  • अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करना: नेपाल इस समय सुस्त आर्थिक गतिविधि और रियल एस्टेट में गिरावट जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है। बार-बार सैलरी मिलने से लोगों की खरीदारी की क्षमता बढ़ेगी, जो अर्थव्यवस्था के लिए 'बूस्टर डोज' का काम करेगी।
  • वित्तीय सुविधा: कर्मचारियों को अपने दैनिक खर्चों और बिलों के भुगतान के लिए महीने भर इंतजार नहीं करना पड़ेगा, जिससे उनकी वित्तीय स्थिति बेहतर होगी।

सरकारी कर्मचारियों के लिए क्या नया नियम

सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए एक सख्त और प्रभावी कदम भी उठाया है। नए फैसले के तहत सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के बच्चों के लिए सरकारी स्कूलों में पढ़ना अनिवार्य किया जाएगा। इसका सीधा मकसद यह है कि जब खुद अफसरों के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ेंगे, तो वे शिक्षा की गुणवत्ता, सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर अधिक जवाबदेह होंगे, जिससे पूरे सिस्टम में सुधार की गति तेज होने की उम्मीद है।

Sunil Gupta

Recent Posts

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

24 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

53 minutes ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

1 hour ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

2 hours ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

2 hours ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

2 hours ago