Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर प्रेमी संग लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले जोड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों ने शॉप से 26 ग्राम सोना और एक लॉकेट लूटा था और बाइक पर सवार होकर दोनों फरार हो गए थे। शॉप के मालिक ने मामले में पुलिस को शिकायत दी थी। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी और सबूतों के आधार पर जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
वारदात में शामिल लड़की ने बुर्का पहना हुआ था। ऐसे में मामले को लेकर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में मालूम चला कि आरोपी लड़की का नाम पायल और उसकी उम्र 25 वर्ष है जबकि दूसरे आरोपी की पहचान राहुल के रूप में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, शॉप में सिर्फ लड़की दाखिल हुई थी और लड़का बाहर बाइक पर तैयार खड़ा था। वारदात के बाद दोनों तेजी से मौके से फरार हो गए। पहचान छिपाने के लिए लड़की ने बुर्का पहना था।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…