Breaking

पति ने तलाकशुदा पत्नी को बाइक से बांधकर घसीटा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पति द्वारा तलाकशुदा पत्नी को बाइक से बांधकर घसीटने का मामले सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व पत्नी को जान से मारने के इरादे से बाइक से बांधने के लिए सड़क पर घसीटा। लेकिन महिला की चीख-पुकार सुन मौके पर लोगों ने आरोपी को रोका और आरोपी पति को पीट डाला। मामले में दोनों गंभीर रूप से घायल हैं।

आरोपी का पूर्व पत्नी से जनवरी में हुआ था तलाक

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पहचान रामगांव क्षेत्र के मुसल्लमपुर गांव निवासी रहीस के रूप में हुई। करीब एक साल पहले उसकी नानपारा निवासी रेशमा से शादी हुई थी। घरेलू कलह के चलते दोनों अलग हो गए और जनवरी में उनका तलाक हुआ था। तब से महिला अपने मायके में रह रही है। बीते दिन आरोपी नानपारा आया था। इस बीच लक्ष्मणपुर मातेही गांव के पास घर लौट रही अपनी पूर्व पत्नी से उसका सामना हुआ। दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक हो गई। इसके बाद आरोपी पति ने पूर्व पत्नी को बाइक से बांधकर घसीटना शुरू कर दिया।

मामले में CO ने क्या कहा?

सर्किल ऑफिसर (सीओ) पहूप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का प्रयास, चोट पहुंचाना, आपराधिक धमकी और अपमान सहित कई मामलों में केस दर्ज किया गया है। अधिकारी ने आगे कहा, "उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।"

Sunil Gupta

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

6 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

7 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

8 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

9 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

10 hours ago