Lalit Modi criticised Sanjiv Goenka: आईपीएल फ्रेंचाइजी एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका एक बार फिर चर्चा में हैं। लीग के पहले मैच में टीम के हार के बाद सोशल मीडिया पर कप्तान ऋषभ पंत और संजीव गोयनका की मीटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में संजीव गोयनका को स्टाफ के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। इस पर आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने प्रतिक्रिया दी है।
ललित मोदी ने इस घटना के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर गोयनका की आलोचना की और साथ ही उन पर बैन लगाने तक की मांग भी कर दी है। दरअसल, एलएसजी की हार पर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने पंत और संजीव गोयनका की मीटिंग को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। माइकल ने लिखा, “टूर्नामेंट का अभी तो सिर्फ एक ही मैच हुआ है, ऐसे में इसकी कोई जरूरत नहीं थी। ” इस पर ललित मोदी ने पोस्ट को रिपोस्ट किया और कहा- यह वह अभी भी लीग के चेयरमैन होते, तो संजीव गोयनका को तुरंत बैन कर देते और टीम का मलिकाना अधिकार छीन लेते। उन्होंने बताया कि फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट में इसके लिए एक क्लॉज भी मौजूद है और BCCI को इस पर एक्शन लेना चाहिए।
वर्ष 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों एलएसजी को 10 विकेट की करारी हार के बाद संजीव गोयनका ने कप्तान केएल राहुल के साथ तल्ख बातचीत करते हुए देखा गया था। यहां तक कि आईपीएल के उस एडिशन में कुछ मौकों पर गोयनका को कथित तौर पर डांटते हुए देखा गया था। अब पंत के साथ भी कुछ ऐसा ही होता नजर आया है।
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…