Independence Day 2026: देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के साहस और बलिदान को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि उनके सपने आज भी देश को प्रेरित कर रहे हैं और 140 करोड़ भारतीयों की शक्ति से भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
खरगे ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
अमित शाह ने देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
गृह मंत्री अमित शाह ने भी 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां भारती की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

