Azam Khan News
Azam Khan News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे पूर्व विधायक मोहम्मद अब्दुल्ला आजम को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। जानकारी के लिए बता दें कि रामपुर की स्पेशल एमपी/एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में दोनों पिता और पुत्र को दोषी करार दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट ने आज यानी सोमवार (17 नवंबर) को यह फैसला सुनाया है। ये केस साल 2019 में दर्ज किया गया था, और अब इस केस में एक महत्वपूर्ण मोड़ सामने आया है। आजम खान और उनके बेटे पर धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप साबित हो गए हैं। बता दें कि साल 2019 में बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने इस मामले को लेकर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
आजम खान और अब्दुल्ला के दोषी करार होने के बाद कोर्ट में दोनों को हिरासत में लिया गया है, थोड़ी देर में कोर्ट सजा का ऐलान करेगी, फिलहाल केस के वादी बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना इस समय कोर्ट में मौजूद हैं। जानकार के लिए आपको बता दें कि साल 6 दिसंबर 2019 को रामपुर के सिविल लाइन्स थाने में आकाश सक्सेना ने केस दर्ज करवाया था। बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने आरोप लगाया था कि अब्दुल्ला आजम ने दो अलग-अलग जन्म तिथियों के आधार पर दो पैन कार्ड बनवाए थे।
ये भी पढ़ें: थार की लालच में बेटी की बलि? बीजेपी नेता पर दहेज़ हत्या का सनसनीखेज़ आरोप, आधी रात को चुपचाप अंतिम संस्कार की कोशिश
इसके साथ ही बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया था कि असत्य और कूटरचित Documents के आधार पर पैन कार्ड बनवाया गया और उस का इस्तेमाल बैंक खातों, इनकम टैक्स और निर्वाचन में किया गया। आगे आरोप लगाया कि एक पैन कार्ड में DOB पहली जनवरी 1993 है जबकि, दूसरे में DOB 30 सितंबर 1990 दर्ज की गई है। जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी की जांच पूरी कर अब्दुल्ला के खिलाफ Charge Sheet न्यायालय में दाखिल कर दी।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…