Bada Mangal 2026:
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह के मंगलवार को मनाया जाने वाला ‘बड़ा मंगल’ इस साल खास और दुर्लभ संयोग के साथ आ रहा है। पंचांग के अनुसार 2026 में ज्येष्ठ मास 2 मई से 29 जून तक रहेगा, और 5 मई को पहला बड़ा मंगल पड़ रहा है। खास बात यह है कि अधिक मास के कारण इस बार कुल 8 बड़े मंगल मनाए जाएंगे ऐसा संयोग करीब 19 साल बाद बन रहा है, जिससे इसका धार्मिक महत्व और बढ़ गया है।
इस वर्ष 17 मई से 15 जून तक अधिक मास होने के कारण ज्येष्ठ के मंगलवार दोगुने प्रभाव वाले माने जा रहे हैं। श्रद्धालु इस पूरे समय में हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर विशेष फल की कामना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा से संकट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
बड़ा मंगल के दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी माना गया है:
तामसिक भोजन से दूरी: मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन का सेवन न करें।
क्रोध और अपशब्द से बचें: इस दिन संयम और विनम्रता रखना बेहद जरूरी है।
काले रंग और लोहे से परहेज: काले कपड़े न पहनें और लोहे के उपयोग से बचें, लाल या पीला रंग शुभ माना जाता है।
व्रत में नमक न लें: यदि व्रत कर रहे हैं तो नमक का सेवन न करें, मीठा भोजन ग्रहण करना बेहतर माना गया है।
अगर आप मंदिर नहीं जा पा रहे हैं, तो घर पर भी पूरी श्रद्धा के साथ पूजा कर सकते हैं।
बड़ा मंगल पर सेवा और दान को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। प्यासों को पानी पिलाना, भूखों को भोजन कराना और पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना विशेष फल देता है। इन 8 बड़े मंगल के दौरान जगह-जगह भंडारे और शरबत वितरण करना भी बेहद शुभ माना जाता है।
इस बार का बड़ा मंगल सिर्फ पूजा का दिन नहीं, बल्कि संयम, सेवा और श्रद्धा का अवसर है। सही विधि और नियमों का पालन करने से ही इसका पूरा फल प्राप्त होता है।
ये भी पढ़ें: 19 साल बाद बना चौंकाने वाला संयोग! 2026 में जेष्ठ माह में आएंगे 8 बड़े मंगल, जानिए क्यों है इतना खास
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…