News Top

“मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, हम हारे नहीं; हराया गया है”: बंगाल चुनाव के नतीजों पर ममता बनर्जी का आया बयान

Mamta Banerjee Big Attack On Poll Body: पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 5 मई को चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी चुनाव हारी नहीं, बल्कि जानबूझकर हराई गई है। ममता ने दावा किया कि उनकी करीब 100 सीटें छीनी गईं और लाखों वोट काटे गए, साथ ही बीजेपी पर चुनाव आयोग के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया।

'खलनायक बन गया है CEC'

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस चुनाव में CEC लोगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने के बजाय उन्हें छीनने वाला “खलनायक” बन गया। उन्होंने EVM को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि मतदान के बाद मशीनों में 80-90% चार्ज कैसे बचा रह सकता है। ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले उनके समर्थकों की गिरफ्तारियां हुईं, जगह-जगह छापेमारी की गई और प्रशासनिक अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया। उनके मुताबिक यह पूरा चुनाव भाजपा और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत का नतीजा है।

ममता ने कहा- टीएमसी ने पूरी सरकारी मशीनरी से लड़ाई लड़ी

ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी ने पूरी सरकारी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी, जिसमें प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के सीधे दखल का भी आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि SIR के जरिए 90 लाख नाम हटाए गए, हालांकि कोर्ट जाने के बाद 32 लाख नाम फिर जोड़े गए। ममता ने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन में उन्होंने ऐसा चुनाव पहले कभी नहीं देखा और इसे “गंदा खेल” करार दिया।

Sunil Gupta

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

40 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

54 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago