Breaking

बागपत में कस्टम अधिकारी के घर पर हमला, दबंगों ने लाठी-डंडों से मचाया आतंक; CCTV में कैद हुई वारदात

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में कस्टम विभाग के एक अधिकारी के घर पर हुए हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग घर में घुसकर मारपीट और हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

पारिवारिक विवाद के बीच घर में घुसकर हमला

जानकारी के मुताबिक, पट्टी मेहर निवासी सारिक मलिक कस्टम विभाग में अधिकारी हैं और उनका लंबे समय से पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद के चलते 24 मई को पत्नी के मायके पक्ष के कई लोग अचानक उनके घर पहुंच गए।परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और विरोध करने पर सारिक मलिक के चाचा आरिफ के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना के दौरान घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। वायरल वीडियो में कुछ लोग घर के भीतर और बाहर हंगामा करते तथा मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और मामले की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस कार्रवाई से परिवार नाराज

सारिक मलिक के पिता साबिर मलिक का कहना है कि हमलावर सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहे हैं, इसके बावजूद पुलिस ने केवल शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई कर मामले को हल्का करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि परिवार मौजूदा कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है और जल्द ही पूरे मामले की शिकायत लेकर एसपी बागपत से मुलाकात करेगा।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

वहीं, बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा, हादसे में 6 मजदूरों की मौत

Deepika Gupta

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

1 hour ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

2 hours ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

3 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 hours ago