बिहार

पटना के बख्तियारपुर में दुकान-मकान में लगी आग, सास-बहू और 6 माह की बच्ची ने गंवाई जान

Bakhtiyarpur Fire: पटना से सटे बख्तियारपुर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पुरानी बाईपास स्थित एक मकान और हार्डवेयर दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि एक ही परिवार की सास, बहू और महज 6 महीने की मासूम बच्ची इसकी चपेट में आ गईं और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ज्वलनशील सामान से तेजी से फैली आग

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुरानी बाईपास निवासी पंकज कुमार के मकान और उसमें चल रही हार्डवेयर दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। दुकान में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग देखते ही देखते पूरे मकान में फैल गई। लपटें और धुआं इतना ज्यादा था कि घर में मौजूद लोगों को संभलने या बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया।

फायर ब्रिगेड ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया

इस हादसे में पंकज कुमार की 45 वर्षीय पत्नी रीमा देवी, 70 वर्षीय मां गीता देवी और 6 महीने की बेटी आस्था की मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव का काम शुरू किया।

Sunil Gupta

Recent Posts

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

15 minutes ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

42 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

42 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

51 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

1 hour ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

1 hour ago