Breaking

टोक्यो में जोरदार भूकंप के झटके, 20 से ज्यादा लोग घायल; कई ट्रेनें हुईं प्रभावित

Japan Earthquake: जापान में रविवार सुबह भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। 5.9 तीव्रता के इस भूकंप का असर टोक्यो समेत पूर्वोत्तर और मध्य जापान के कई इलाकों में महसूस किया गया। इबाराकी प्रांत में 70 किलोमीटर की गहराई में आए भूकंप से 20 से ज्यादा लोग घायल हुए, जबकि कई ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। हालांकि, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया है।

पाइपलाइन फटी, बिजली गुल; ट्रेनों पर भी असर

जापान में 5.9 तीव्रता के भूकंप से जनजीवन पर असर पड़ा। इबाराकी, चिबा और साइतामा समेत आसपास के इलाकों में लोग घायल हुए। टोक्यो के कोटो वार्ड में भूमिगत पानी की पाइपलाइन फटने से सड़क पर जलभराव हो गया, जबकि करीब 460 घरों की बिजली कुछ समय के लिए गुल रही। बाद में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

न्यूक्लियर प्लांट सुरक्षित

भूकंप के झटकों के बाद टोक्यो और नरीता एयरपोर्ट के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों समेत कई स्थानीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं और उनमें देरी हुई। हालांकि, शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं। वहीं, परमाणु नियामक प्राधिकरण ने करीब एक दर्जन परमाणु संयंत्रों और संबंधित सुविधाओं में किसी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है।

Sunil Gupta

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

5 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

6 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

6 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

6 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

7 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

7 hours ago