बीएलए का बलूचिस्तान में पाक सेना पर हमला
BLA Fighters Attack News: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर पाकिस्तानी जवानों और बलूच लिबरेशन आर्मी यानी बीएलए के बीच संघर्ष शुरू हो गया है। रिपोर्ट है कि बीएलए ने ऑपरेशन हेरोफ 2.0 के तहत पिछले 5 घंटों से बलूचिस्तान के क्वेटा व ग्वादर समेत 12 शहरों में गोलीबारी, विस्फोट और सुरक्षा ठिकानों पर कब्जे किए, जिससे वहां 'सिविल वॉर' जैसे हालात बन गए हैं। अब तक 10 पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने की खबर है।
लड़ाकों ने सरियाब न्यू पुलिस स्टेशन और ईस्टर्न बाईपास पुलिस स्टेशन पर कब्ज़ा कर लिया है। इसके बाद क्वेटा के सभी अस्पतालों में आपातकाल (Emergency) घोषित कर दिया गया है। एग्रीकल्चर कॉलोनी स्थित सैन्य शिविर के पास भारी संघर्ष जारी है और पाकिस्तानी सेना के हेलीकॉप्टर लगातार गश्त कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल पाकिस्तान पर किन-किन का कर्ज़ है बकाया?
बीएलए के हमले के बाद से बलूचिस्तान के नसीराबाद और नुश्की शहर में हालात गंभीर हैं। बीएलए के लड़कों ने आईएसआई के हेडक्वार्टर व सेना के कैंप पर भयंकर गोलाबारी की है। नुश्की में लड़ाकों ने 8 CTD कर्मियों को मार गिराया और केंद्रीय जेल पर धावा बोलकर कई कैदियों को रिहा कर दिया।
रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाने वाला ग्वादर शहर भीषण हमले की चपेट में है। लड़ाकों ने यहां खुफिया एजेंसी के मुख्यालय और स्थानीय PC होटल पर हमले किए। यहां तक कि हमले से पसनी स्थित कोस्ट गार्ड कैंप को नुकसान पहुंचाया गया है। लड़ाकों ने सेना के जवानों की आवाजाही पर रोकने के लिए कोस्टल हाईवे को निशाना बनाया है।
ये भी पढ़ें: PM शरीफ ने पाकिस्तान की बदहाली आर्थिक को स्वीकारा, कहा- कर्ज मांगने से देश का सिर झुक गया है
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…
Rewa Girl Kidnapping: मध्य प्रदेश के रीवा में ढाई साल की बच्ची के अपहरण का…
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…