दुनिया

क्या बांग्लादेश भी पाकिस्तान की राह पर… बढ़ता विदेशी कर्ज बना गिरती अर्थव्यवस्था का बोझ!

Bangladesh Reeling Under Foreign Debt: नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बांग्लादेश से स्थिर और मजबूत अर्थव्यवस्था की उम्मीदें थीं, लेकिन ताज़ा हालात एक अलग ही तस्वीर दिखा रहे हैं। विश्व बैंक की नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पिछले पाँच वर्षों में बांग्लादेश का विदेशी कर्ज 42% तक बढ़ गया है, जिससे देश उन अर्थव्यवस्थाओं की सूची में शामिल होता जा रहा है जो भारी कर्ज के बोझ तले दब रही हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र द्वारा लिए गए विदेशी ऋणों पर किस्तों, ब्याज और मूलधन के भुगतान में पिछले कुछ वर्षों में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है। कोविड-19 के बाद से यह दबाव और अधिक बढ़ा है, जिससे देश की आर्थिक सेहत पर गंभीर असर पड़ा है।

आखिर को बिगड़े हालात

बांग्लादेश सरकार ने हाल के वर्षों में बड़े पैमाने पर विदेशी कर्ज लेकर कई महत्त्वाकांक्षी परियोजनाएँ शुरू की थीं, जैसे परमाणु ऊर्जा संयंत्र, मेट्रो रेल, बड़े पावर प्लांट, नया एयरपोर्ट टर्मिनल, अंडरवाटर टनल और ऊंचा एक्सप्रेसवे। इन परियोजनाओं में से कुछ की किस्त चुकौती पहले ही शुरू हो चुकी है जबकि कई जल्द शुरू होने वाली हैं, जिससे सरकार पर वित्तीय दबाव बढ़ता जा रहा है।

भविष्य के लिए चेतावनी

विश्व बैंक के ढाका कार्यालय के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री जाहिद हुसैन का कहना है कि विकास सहयोगी संस्थाएँ अब पहले की तरह आसान शर्तों पर कर्ज नहीं दे रही हैं। कम ग्रेस पीरियड, छोटी मैच्योरिटी और ऊंची ब्याज दरें बांग्लादेश पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डाल रही हैं। उनके अनुसार, पहले बांग्लादेश को ऋण स्थिरता के मामले में ‘लो रिस्क’ श्रेणी में रखा जाता था, लेकिन अब यह 'मीडियम रिस्क' में जा चुका है, जो भविष्य के लिए चेतावनी माना जा रहा है।

कुल मिलाकर, बढ़ते विदेशी कर्ज और महँगी परियोजनाओं का बोझ बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था को ऐसी दिशा में धकेल रहा है, जहाँ वह पाकिस्तान जैसे संकटग्रस्त देशों की कतार में शामिल हो सकता है।

ये भी पढ़े: पुतिन की भारत यात्रा पर चीन की पैनी नजर, तीनों महाशक्तियों की तिकड़ी बदलेगी ग्लोबल साउथ का समीकरण?

Shagun Chaurasia

Recent Posts

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

22 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

1 hour ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

1 hour ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

3 hours ago