मोहम्मद यूनुस और डोनाल्ड ट्रंप
US Cuts Bangladesh Tariffs: भारत के बाद अमेरिका ने बांग्लादेश पर टैरिफ घटाई है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने बांग्लादेश के सामानों पर 1 प्रतिशत टैरिफ घटाकर 19 प्रतिशत कर दिया है। वाइट हाउस की ओर से जारी दोनों देशों के संयुक्त बयान में कहा गया, "अमेरिका और बांग्लादेश ने अपने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मज़बूत करने के लिए रेसिप्रोकल ट्रेड (एग्रीमेंट) पर सहमति जताई है।" इस बयान में समझौते की मुख्य शर्तें भी बताई गई हैं। इस दौरान ऐसे उत्पादों की पहचान की जाएगी जिन पर ज़ीरो प्रतिशत टैरिफ़ लगेगा।"
रिपोर्ट के मुताबिक़ बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने कहा कि अमेरिका ने "बांग्लादेश में अमेरिकी कपास और मानव निर्मित फ़ाइबर के इस्तेमाल से बनाए गए कुछ टेक्सटाइल और कपड़ों के सामान पर ज़ीरो रेसिप्रोकल टैरिफ़ के लिए एक तंत्र स्थापित करने का वादा किया है." बयान में ये भी बताया गया है कि बांग्लादेश अमेरिका के औद्योगिक और कृषि सामानों को अपने बाज़ारों में अहमियत देने के लिए प्रतिबद्ध है. इसमें केमिकल, मेडिकल डिवाइस, मशीनरी और मोटर वाहन और उसके पार्ट्स, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के उपकरण, ऊर्जा उत्पाद, सोया उत्पाद, डेयरी उत्पाद, बीफ़, पोल्ट्री, मेवे और फल शामिल हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल बांग्लादेश पर 37 प्रतिशत टैरिफ़ का एलान किया था, फिर अगस्त में इसे घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया था। वहीं, अन्य देशों पर अमेरिकी टैरिफ की बात करें तो यूनाइडेट किंगडम पर 10 प्रतिशत , यूरोपियन यूनियन पर 15 प्रतिशत , स्विट्जरलैंड पर 15 प्रतिशत , जापान पर 15 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया पर 15 प्रतिशत टैरिफ लगाया हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार सत्ता संभालने के पहले तक भारत पर अमेरिका का टैरिफ डबल डिजिट में भी नहीं पहुंचा था। उस वक्त भारत 15.6 प्रतिशत का सिंपल अप्लाइड रेट और 8.2 प्रतिशत का इफेक्टिव अप्लाइड टैरिफ लगाता था।
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…
Gyanesh Kumar SIR Petition: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कथित…
Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…
Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…
bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…