क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ अपना मैच खेलेगा पाकिस्तान, हुआ आधिकारिक ऐलान

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और भारत के बीच 15 फरवरी को ग्रुप स्टेज का मैच खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) आखिरकार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के दबाव के आगे झुक गया। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तानी सरकार ने भारत के खिलाफ श्रीलंका के कोलंबो में होने वाले मैच के बायकॉट की घोषणा की थी, जिससे विवाद बढ़ गया था।

पीसीबी ने भारत के खिलाफ खेलने को लेकर क्या कहा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा, 'कई देशों के साथ बातचीत के नतीजों और दोस्त देशों के अनुरोध को देखते हुए, पाकिस्तान सरकार क्रिकेट टीम को 15 फरवरी, 2026 को टी-20 वर्ल्ड कप में अपने तय मैच के लिए मैदान में उतरने का निर्देश देती है।'

आईसीसी ने बांग्लादेश को दी राहत

पाकिस्तान के लाहौर में आईसीसी और पीसीबी के अलावा बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रतिनिधि मौजूद थे। आईसीसी ने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर कोई वित्तीय, खेल या प्रशासनिक पेनल्टी नहीं लगाई जाएगी। बता दें कि बांग्लादेश ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का दौरा करने से इनकार कर दिया था।

वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को किया गया है शामिल

बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार किया था। वहीं, 24 जनवरी को ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया था। इस पर PCB अध्यक्ष नकवी ने नाराजगी जताते हुए ICC पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाने के साथ पाकिस्तान की भागीदारी पर संदेह जताया था।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: ICC हुआ पाकिस्तान पर सख्त, सारी शर्तों को खारिज कर जारी किया फाइनल अल्टीमेटम

Anamika Anand

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

7 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

16 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

18 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

33 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

41 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

48 minutes ago