Weather Update: दिल्ली-NCR में तेज़ हवाएं में कमी आई है। साथ सुबह के समय में कोहरा भी सिमटता दिख रहा है। यह संकेत बता रहे हैं इलाके में अब कड़ाके की ठंड जा सकती है और मौसम का तापमान बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले दिनों दिल्ली-एनसीआर में हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा थी जो अब घटकर 17 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। वहीं, तापमान को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि 15 फरवरी तक तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार, कोहरे में कमी और तेज हवा के थमने से दिन में ठंड का असर कम रहेगा जबकि रात के वक्त लोगों को ठंड महसूस होगी। इस दौरान तापमान में कमी भी दिखेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में हवा में नमी का स्तर 97 से 38 प्रतिशत के बीच दर्ज किया है। पहाड़ों पर 9 और 16 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएंगे, जिससे मौसम में हल्का बदलाव संभव है, लेकिन उत्तर भारत का मौसम शुष्क रहेगा।
फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी के तेवर दिखने लगे हैं और दोपहर के समय लोग धूप से बचते नजर आ रहे हैं. स्वेटर और जैकेट अब अलमारी में रखे जाने लगे हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 15 फरवरी तक दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. यह संकेत है कि अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 30 डिग्री की ओर बढ़ेगा
ये भी पढ़ें: दिल्ली NCR के मौसम में हो रहा है बदलाव, सुबह में कोहरा, दोपहर में धूप और शाम में हो रही है कंपकंपी
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…