Tarique Rahman Returns Bangladesh
Tarique Rahman Returns Bangladesh: बांग्लादेश में जारी हिंसा और सियासी उथल-पुथल के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। बांग्लादेश नेशनल पार्टी (BNP) के एक्टिंग चेयरमैन और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान 17 साल बाद देश लौट आए हैं। उनकी वापसी ऐसे समय हुई है, जब देश में 12 फरवरी 2026 को आम चुनाव की घोषणा हो चुकी है।
तारिक रहमान लंदन से अपनी पत्नी जुबैदा रहमान और बेटी जाइमा के साथ सिलहट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे सड़क मार्ग से ढाका रवाना हुए। राजधानी ढाका के गुलशन इलाके में उनके ठहरने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। BNP के शीर्ष नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
राजनीतिक रूप से तारिक रहमान को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का सबसे बड़ा विरोधी माना जाता है। हसीना सरकार के पतन के बाद BNP देश की सबसे मजबूत राजनीतिक ताकत बनकर उभरी है। कई सर्वे में BNP की संभावित जीत के संकेत मिल रहे हैं, जिससे तारिक की वापसी को पार्टी के लिए बड़ा मनोबल माना जा रहा है। तारिक रहमान की एंट्री से BNP समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है, वहीं यह घटनाक्रम शेख हसीना और उनकी आवामी लीग के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। माना जा रहा है कि अगर BNP सत्ता में आती है तो पुराने राजनीतिक टकराव फिर तेज हो सकते हैं।
भारत के लिहाज से भी यह घटनाक्रम अहम है। विशेषज्ञों के अनुसार, BNP हाल के वर्षों में भारत विरोधी रुख से दूरी बनाती दिख रही है और खुद को एक संतुलित, लोकतांत्रिक विकल्प के रूप में पेश कर रही है। ऐसे में तारिक रहमान की वापसी न केवल बांग्लादेश, बल्कि पूरे क्षेत्र की राजनीति को नई दिशा दे सकती है।
ये भी पढ़ें: Tulsi Pujan 2025: जड़ में अर्पित करें ये खास चीज, मां लक्ष्मी और विष्णु जी की विशेष कृपा से खुलेगी किस्मत
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…