Bank Holiday
Bank Holiday : आज मंगलवार, 23 सितंबर 2025 को देशभर के सभी बैंक बंद नहीं हैं। यह अवकाश केवल केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर तक सीमित है। यहां के जम्मू और श्रीनगर शहरों में पब्लिक व प्राइवेट बैंकों में आज कामकाज नहीं होगा। इसकी वजह है जम्मू-कश्मीर के अंतिम शासक महाराजा हरि सिंह की जयंती, जिसे क्षेत्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है।
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार इस महीने चौथा शनिवार 27 सितंबर और उसके बाद 28 सितंबर रविवार होने के चलते पूरे देश के बैंक दो दिन लगातार बंद रहेंगे। आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक, सभी बैंकों में हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को अवकाश रहता है।
अगर किसी दिन शाखाएं बंद रहती हैं और ग्राहकों को लेन-देन की ज़रूरत पड़ती है, तो इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई सेवाएं उपलब्ध रहती हैं। इसके अलावा नकदी निकासी व अन्य कार्यों के लिए एटीएम मशीनें भी लगातार चालू रहती हैं।
आरबीआई राष्ट्रीय छुट्टियों, राज्य स्तरीय त्योहारों, धार्मिक अवसरों और स्थानीय आयोजनों को ध्यान में रखते हुए बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी करता है। यह सूची समय-समय पर केंद्रीय बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट की जाती है, जहां शहरवार अवकाश की जानकारी भी देखी जा सकती है।
ये भी पढ़े – Air India Crash : सुप्रीम कोर्ट ने DGCA से मांगा जवाब, जांच रिपोर्ट पर उठे सवाल
23 सितंबर को जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद (Bank Holiday) हैं, जबकि देशभर में अगली बड़ी छुट्टी 27 और 28 सितंबर को रहेगी।
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…