अध्यात्म

Navratri Day 2 : मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, भोग, मंत्र और व्रत कथा

Navratri Day 2: शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी तप, वैराग्य और ज्ञान की देवी मानी जाती हैं। मान्यता है कि उनकी आराधना से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और भक्तों को हर कठिनाई से मुक्ति मिलती है।

मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप

मां ब्रह्मचारिणी का रूप अत्यंत सरल और तेजस्वी है। वे सफेद वस्त्र धारण करती हैं। उनके एक हाथ में अष्टदल की माला और दूसरे हाथ में कमंडल रहता है। यह प्रतीक है ज्ञान, तपस्या और शुद्ध आचरण का। मां का स्वभाव अत्यंत शांत और दयालु है। कहा जाता है कि भक्त की सच्ची भक्ति से वे शीघ्र प्रसन्न हो जाती हैं।

नवरात्रि के दूसरे दिन का महत्व

इस दिन सफेद वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है क्योंकि यह पवित्रता और शांति का प्रतीक है। मां ब्रह्मचारिणी की उपासना से जीवन में मानसिक शांति, सफलता और विजय की प्राप्ति होती है।

पूजा विधि

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें।

मां को पीले वस्त्र अर्पित करें और पंचामृत से स्नान कराएं।

घी का दीपक जलाएं और मां को मिसरी, पीले फल और दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

लौंग, बताशे और हवन सामग्री से आहुति दें।

अंत में मां की आरती करें और “मां ब्रह्मचारिणी की जय” के जयकारे लगाएं।

पूजा के बाद पान-सुपारी अर्पित करना शुभ माना जाता है।

मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय भोग

मां को मिसरी अति प्रिय है। भोग में मिसरी अर्पित करने से मानसिक शांति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

पूजन मंत्र

“दधाना करपद्माभ्याम्, अक्षमालाकमण्डलू।

देवी प्रसीदतु मयि, ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नमः।। ”

मां ब्रह्मचारिणी की आरती

जय अंबे ब्रह्मचारिणी माता,

जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।

(भक्तिपूर्वक मां की आरती कर, दिन का समापन करें।)

Kajal Sharma

Recent Posts

गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

Guwahati Train Derailment: असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के…

27 seconds ago

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

14 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

16 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

17 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

17 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

17 hours ago