Categories: Others

यूपी में दो सड़क हादसे: अलीगढ़ और बहराइच में 8 लोगों की गई जान

Road Accident : उत्तर प्रदेश में मंगलवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोगों की जान चली गई। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं बहराइच में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

अलीगढ़ हादसा: कार और कैंटर में भिड़ंत, पांच की मौत

थाना अकराबाद क्षेत्र के गोपी ओवरब्रिज पर सुबह करीब 5:45 बजे भीषण हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ से कानपुर की ओर जा रही एक कार अचानक डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई।

कार में सवार पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। अभी शवों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे की जानकारी मिलते ही एसपी देहात अमृत जैन पुलिस बल और दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।

हादसे का कारण कार चालक को झपकी आना या वाहन का असंतुलित होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बहराइच हादसा: खेत जा रही महिलाओं को पिकअप ने मारी टक्कर

वहीं, बहराइच जिले में भी मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। बलरामपुर मार्ग पर सुहापारा के पास थाना दरगाह क्षेत्र में खेत जा रहे किसान और फूल तोड़ने जा रही दो महिलाओं को एक अनियंत्रित पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दो महिलाओं समेत तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जांच जारी

दोनों ही हादसों ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Kajal Sharma

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago