Bareilly Violence
Bareilly Violence: उत्तर प्रदेश के बरेली में भड़की हिंसा के मामले में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां संग 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग थानों में 10 मुकदमे दर्ज किए है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल मच गया था।
बरेली की अल हजरत दरगाह के आसपास मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर लेकर उतरे. देखते ही देखते यह विरोध प्रदर्शन हिंसक टकराव में बदल गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मौलाना तौकीर रजा समेत 8 लोगों को जेल भेजा गया है। हिंसा के मामले में लगातार FIR दर्ज हो रही हैं।
बरेली के एसएसपी ने बताया कि हिंसा के मामले में कुल 10 FIR दर्ज की गईं, जिनमें से कोतवाली थाने में 5, बरादली में 2, प्रेमनगर में 1 और कैंट में 1 FIR दर्ज है। पुलिस ने अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है और कुल 39 लोगों को हिरासत में लिया है। मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ कुल 7 FIR दर्ज हैं. बरेली हिंसा में कुल 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
ये भी पढ़े : I love Muhammad Controversy पर सीएम योगी का कड़ा रुख, बोले- एक भी बचना नहीं चाहिए…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…