Breaking

मध्य प्रदेश के बरगी डैम में पलटा क्रूज, 9 लोगों की मौत; CM ने किया मुआवजे का एलान

Cruise Accident in Bargi Dam: बरगी डैम में हुए क्रूज पलटने के दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। हादसे के एक दिन बाद एनडीआरएफ की टीमों ने दो और शव बरामद किए हैं। घटना के बाद से लगातार राहत और बचाव अभियान जारी है, जबकि लापता लोगों की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं।

मंत्री राकेश ने कहा- हादसे की जांच की जाएगी

राज्य मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक यात्रियों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, लेकिन इसके बावजूद जान क्यों नहीं बच सकी, इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी। चश्मदीदों के मुताबिक तेज हवाओं के बावजूद बोट संचालक ने चेतावनी नहीं मानी, जिससे बीच डैम में नाव पलट गई। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

सीएम ने मृतक के परिजन के लिए 4-4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

मोहन यादव ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, बरगी शहर के पुलिस अधीक्षक (CSP) अंजुल मिश्रा के अनुसार, बरगी डैम में क्रूज के लिए कुल 29 टिकट जारी किए गए थे। इस हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। करीब 14 लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago