देश

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, असम CM की पत्नी से जुड़े मामले में मिली अग्रिम जमानत

Anticipatory Bail For Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी से जुड़े विवादित मामले में अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी है। हालांकि, यह राहत पूरी तरह से बिना शर्त नहीं है।

क्या-क्या कोर्ट ने रखी शर्ते

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि खेड़ा को जांच में पूरा सहयोग करना होगा और पुलिस द्वारा बुलाए जाने पर हर बार उपस्थित होना पड़ेगा। साथ ही, वे किसी भी सबूत के साथ छेड़छाड़ या गवाहों को प्रभावित नहीं कर सकते। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि बिना अनुमति वे देश छोड़कर नहीं जा सकेंगे। यह मामला उस समय चर्चा में आया जब असम सीएम की पत्नी ने खेड़ा पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद उनके खिलाफ गुवाहाटी में केस दर्ज हुआ। इससे पहले गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने 24 अप्रैल को उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसे खेड़ा ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी।

कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि राजनीतिक माहौल को देखते हुए खेड़ा के साथ निष्पक्ष व्यवहार को लेकर आशंका है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे अब सुनाया गया है। फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से खेड़ा को अस्थायी राहत जरूर मिली है, लेकिन आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

ये भी पढ़ें: हेट स्पीच मामला: अनुराग ठाकुर और परवेश वर्मा को राहत, SC बोला- ‘नहीं बनता संज्ञेय अपराध’

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago