Barmer Doctor Blackmail Case: डर दो तरह का होता है—एक जान का और दूसरा इज्जत का। जान का डर इंसान को भागने पर मजबूर करता है, लेकिन बदनामी का डर कई बार उसे चुप रहने पर मजबूर कर देता है। राजस्थान के बाड़मेर से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां 65 वर्षीय डॉक्टर ने अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स पर निजी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर करीब 2 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। हालांकि, आरोपी नर्स ने सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि डॉक्टर खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
डॉक्टर के मुताबिक, महिला नर्स ने दिसंबर 2016 में उनके अस्पताल में नौकरी शुरू की थी और अक्सर नाइट ड्यूटी करती थी। आरोप है कि वह अस्पताल की चौथी मंजिल पर बने डॉक्टर के प्राइवेट रूम में चाय देने के बहाने आने-जाने लगी। इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ा।
डॉक्टर का आरोप है कि नर्स ने उनकी निजी तस्वीरें अपने मोबाइल में ले लीं और बाद में सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल करने, झूठे रेप केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शिकायत के अनुसार, डर के कारण डॉक्टर चुप रहे और धीरे-धीरे उन्हें करीब 2 करोड़ रुपये देने पड़े। इनमें लगभग 35 लाख रुपये अस्पताल के बैंक खाते से ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। आरोप है कि नर्स ने उनसे खाली चेक और स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर भी करवा लिए।
डॉक्टर का दावा है कि नर्स ने उन्हें अलग मोबाइल और सिम दिया था, जिसे 24 घंटे चालू रखने को कहा गया। साथ ही अस्पताल के CCTV कैमरों के पासवर्ड भी अपने कब्जे में ले लिए और मोबाइल व कैमरों के जरिए उन पर नजर रखती थी।
शिकायत के मुताबिक, डॉक्टर जब किसी काम से अहमदाबाद गए तो नर्स ने उन्हें करीब 1000 बार कॉल किया। कॉल रिसीव न करने पर कथित तौर पर उनकी तस्वीरें अस्पताल के कर्मचारियों को दिखा दी गईं। डॉक्टर ने यह भी आरोप लगाया कि अप्रैल 2025 की एक रात नर्स उनके घर के बाहर पहुंची और अंदर आने की जिद की। उनका दावा है कि यह घटना CCTV में रिकॉर्ड है।
गिरफ्तारी के बाद नर्स ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि डॉक्टर झूठ बोल रहे हैं और खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। बाड़मेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य के अनुसार, डॉक्टर की शिकायत पर केस दर्ज कर नर्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से 17 हजार रुपये बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं और आरोपों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
ये भी पढ़े: त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की मौत की गुत्थी बरकरार, खुदकुशी या साजिश? परिवार ने उठाए सवाल
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…