खेल

BCCI Chairman : BCCI के नए अध्यक्ष मिथुन मनहास, जम्मू-कश्मीर से पहला क्रिकेटर अध्यक्ष पद पर

BCCI Chairman: पूर्व क्रिकेटर और अनुभवी बल्लेबाज मिथुन मनहास बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बने हैं।  केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी। मिथुन मनहास का नाम हाल ही में नई दिल्ली में हुई बीसीसीआई की अनौपचारिक बैठक में चर्चा के बाद अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया गया था। यह पद पिछले महीने रोजर बिन्नी के कार्यकाल समाप्त होने के बाद से खाली था। बता दें कि यह पहली बार है जब जम्मू-कश्मीर से कोई खिलाड़ी BCCI के अध्यक्ष बने हैं।

जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मिथुन मनहास को आधिकारिक तौर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का नया अध्यक्ष घोषित किया गया है। जम्मू और कश्मीर के सबसे दूरदराज़ जिलों में से एक, डोडा के लिए यह दिन कितनी बड़ी उपलब्धि है, इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यह जिला मेरी अपनी जन्मभूमि भी है। कुछ ही घंटों के अंदर दो बड़ी खबरें आई हैं। पहले किश्तवार की बेटी शीतल विश्व चैंपियन बनकर चमकती हैं, और उसके कुछ समय बाद मिथुन इस प्रतिष्ठित पद के लिए चुने जाते हैं।

मनहास लेंगे बिन्नी की जगह
पूर्व क्रिकेटर मिथुन मनहास अब रॉजर बिन्नी का स्थान संभालेंगे। बिन्नी को बोर्ड के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष होने के कारण पद छोड़ना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस चुनाव में पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह और रघुराम भट्ट भी शामिल थे, लेकिन अंततः सभी की सहमति से मनहास को चुना गया। बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (AGM) में नई कमेटी को औपचारिक मंजूरी दी गई।

ये भी पढ़े : Asia Cup 2025 IND vs PAK Final : फाइनल में जबरदस्त टकराव, भारत-पाकिस्तान आज तीसरी बार आमने-सामने

Kajal Sharma

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

3 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

3 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

4 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

4 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

5 hours ago