देश

Mann ki Baat : जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि, पीएम मोदी ने देशवासियों से कहा– अपनाइए स्वदेशी

Mann ki Baat : रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 126वां एपिसोड प्रसारित किया गया। इस बार पीएम ने स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया और नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक देशी सामान का उपयोग करें।

जुबीन गर्ग को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने हाल ही में दिवंगत हुए मशहूर असमिया गायक जुबीन गर्ग को याद किया। उन्होंने कहा कि जुबीन गर्ग का असम की संस्कृति से गहरा जुड़ाव था और उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

असामयिक निधन से शोक में डूबा असम

गौरतलब है कि 19 सितंबर को सिंगापुर में जुबीन गर्ग का आकस्मिक निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर पहले दिल्ली लाया गया और फिर असम ले जाया गया। 23 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे पूर्वोत्तर भारत महोत्सव में शामिल होने सिंगापुर गए थे। फिलहाल, उनके निधन की जांच जारी है।

स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का आह्वान

पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि गांधी जयंती (2 अक्टूबर) पर सभी लोग खादी और अन्य स्वदेशी उत्पाद खरीदें। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद खादी का आकर्षण कम हुआ था, लेकिन पिछले 11 वर्षों में इसमें भारी वृद्धि हुई है।

"वोकल फॉर लोकल" का संदेश

प्रधानमंत्री ने कहा कि खादी सिर्फ वस्त्र नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की पहचान है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि खादी और स्वदेशी उत्पाद खरीदते समय गर्व से कहें — "यह स्वदेशी है" और इसे सोशल मीडिया पर वोकल फॉर लोकल के रूप में साझा करें।

ये भी पढ़े : BCCI Chairman : BCCI के नए अध्यक्ष मिथुन मनहास, जम्मू-कश्मीर से पहला क्रिकेटर अध्यक्ष पद पर

Kajal Sharma

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

12 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

12 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

14 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

15 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

15 hours ago