देश

बंगाल से लेकर बिहार तक, नितिन नबीन की नियुक्ति BJP के लिए है गेम चेंजर, जानिए क्यों चुना गया यह युवा नेता

Nitin Nabin Appointed BJP Working President: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने फिर एक बार राजनीतिक गलियारों को चौंकाते हुए 45 साल के नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। पांच बार विधायक और तीन बार मंत्री रह चुके नितिन को तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि यह केवल सामान्य पदस्थापन नहीं, बल्कि संगठन में बदलाव, भरोसे और आने वाले चुनावी रणनीतियों का संकेत है।

नितिन नबीन संभालेंगे नई जिम्मेदारी

राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि नितिन नबीन नई जिम्मेदारी संभालेंगे जब तक नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो जाता। उनकी नियुक्ति को बंगाल विधानसभा चुनाव और पार्टी की आगामी तैयारियों से भी जोड़ा जा रहा है। UP में नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के एक दिन बाद ही नितिन का नाम घोषित किया गया। पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनाए जाने के बाद से राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश चल रही थी। नड्डा का कार्यकाल जून 2024 में समाप्त हो चुका था। नितिन की नियुक्ति यह स्पष्ट संदेश देती है कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की दिशा और रणनीति पर ही चलेगी।

मेहनती और संगठित नेता

PM नरेंद्र मोदी ने नितिन को मेहनती और संगठित नेता बताते हुए उनकी प्रभावशाली सेवाओं की तारीफ की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें ऊर्जावान और कर्मठ बताते हुए उम्मीद जताई कि वे पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

कैसे शुरू हुआ राजनीतिक सफर

नितिन नबीन का राजनीतिक सफर बिहार के पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा सीट से शुरू हुआ। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा पार्टी के प्रभावशाली नेता थे। नितिन ने लगातार पांच बार विधानसभा चुनाव जीतकर अपनी पकड़ मजबूत की। बिहार में पथ निर्माण मंत्री के रूप में उनका कामकाजी और परिणाम देने वाला व्यक्तित्व पार्टी में अनुशासित और रणनीतिक नेता के रूप में पहचाना जाता है।

जेनरेशन नेक्स्ट की थ्योरी

कायस्थ समाज से आने वाले नितिन नबीन की नियुक्ति सामाजिक समीकरणों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। BJP के संगठन में बूथ स्तर पर विस्तार और चुनावी तालमेल के उनके अनुभव ने उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व के योग्य बना दिया। युवा और जमीनी स्तर से जुड़े इस नेता की यह नियुक्ति पार्टी में ‘जेनरेशन नेक्स्ट’ का संकेत भी है।

ये भी पढ़े: ChatGPT होगा और ज्यादा बेबाक! 2026 में आ सकता है ‘एडल्ट मोड’, जानिए क्या होंगे नए नियम और फीचर्स

Shagun Chaurasia

Recent Posts

बद्रीनाथ धाम में बिना अनुमति सांस्कृतिक कार्यक्रम, चमोली DM ने मांगा जवाब

Badrinath Dham Event: उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ धाम में बिना प्रशासनिक अनुमति सांस्कृतिक कार्यक्रम…

4 hours ago

‘यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा…’ विराट कोहली ने 2027 WC को लेकर कही दिल की बात

Virat Kohli 2027 World Cup: भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली वनडे सीरीज से…

4 hours ago

सहारनपुर में ओवरटेक के चक्कर में खाई में गिरीं 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, भूसे में दबकर 2 की मौत

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह रुड़की-पंचकूला मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ।…

5 hours ago

भारत में किस उम्र तक कर सकते हैं पढ़ाई? जानें ग्रेजुएशन से PhD तक के नियम

Education Age Limit India: कई लोग 12वीं के बाद परिवार की जिम्मेदारियों या दूसरी परिस्थितियों…

5 hours ago

भाद्रपद पूर्णिमा 2026: घर में होगा मां लक्ष्मी का वास, आज रात करें ये उपाय

Bhadrapada Purnima 2026: भाद्रपद पूर्णिमा को शास्त्रों में बेहद दिव्य बताया गया है। इस दिन…

5 hours ago

पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में धमाका, 11 लोगों की मौत; 30 घायल

Dera Ismail Khan Blast: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में धमाके की खबर है।…

5 hours ago