Breaking

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर दौड़ती बस बनी आग का गोला, 40 यात्रियों की बची जान

Mathura Yamuna Expressway Bus Fire: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के समय बस में 40 यात्री सवार थे। हालांकि, चालक की सतर्कता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

जानकारी के मुताबिक, बस दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही थी। शुक्रवार रात करीब 2 बजे राया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 110 के पास अचानक बस में आग भड़क उठी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी 40 यात्रियों को बस से बाहर निकलवाया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। चालक की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़े: Gen-Alpha को डिजिटल सौगात देगी योगी सरकार, 50 हजार छात्रों को मिलेंगे टैबलेट; 15 नवंबर को होगी वितरण अभियान की शुरुआत

Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

गांधी परिवार पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर BJP सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज

Kangana Ranaut FIR: हिमाचल प्रदेश के शिमला में बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की…

24 minutes ago

ATC सिस्टम में खराबी के बाद US में सभी उड़ानें कुछ देर के लिए ठप, 9/11 के बाद सबसे लंबा शटडाउन

US Nationwide Flight Ground Stop: अमेरिका में शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के कम्युनिकेशन…

2 hours ago

दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट पर विवाद, ‘पटियाला पैग’ समेत इन गानों पर रोक की मांग

Diljit Dosanjh Ahmedabad Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट से पहले उनके गानों…

13 hours ago

दिल्ली में यमुना किनारे बनेगा भव्य छठ घाट, 5 एकड़ में दिखेगी छठी मैया की झलक

Delhi Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा के लिए यमुना किनारे एक भव्य घाट विकसित…

14 hours ago

मैक्रों के गले मिलने की कोशिश पर पीछे हटीं आइसलैंड की PM, कैमरे में कैद हुआ पल

Macron Iceland PM: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों एक बार फिर महिला नेता के साथ…

15 hours ago