Saturday, Nov 14

होम = Breaking = Gen-Alpha को डिजिटल सौगात देगी योगी सरकार, 50 हजार छात्रों को मिलेंगे टैबलेट; 15 नवंबर को होगी वितरण अभियान की शुरुआत

Gen-Alpha को डिजिटल सौगात देगी योगी सरकार, 50 हजार छात्रों को मिलेंगे टैबलेट; 15 नवंबर को होगी वितरण अभियान की शुरुआत

UP Tablet Distribution Scheme: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नई पीढ़ी यानी Gen-Alpha को डिजिटल शिक्षा और आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए टैबलेट वितरण अभियान का नया चरण शुरू करने जा रही है। 15 नवंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 50 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करेंगे। इसके साथ ही सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में करीब 25 लाख टैबलेट बांटने का लक्ष्य तय किया है।

यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत आयोजित किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी पढ़ाई में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाना है।

लखनऊ में 50 हजार विद्यार्थियों को मिलेंगे टैबलेट

15 नवंबर को लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर टैबलेट वितरण कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अभियान की शुरुआत करेंगे। पहले चरण में लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव के करीब 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे।

2026-27 में 25 लाख टैबलेट बांटने की तैयारी

योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान करीब 25 लाख टैबलेट वितरित करने की योजना बनाई है। सरकार के मुताबिक, साल 2021 से अब तक प्रदेश में लगभग 60 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन बांटे जा चुके हैं। अब इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए 25 लाख नए टैबलेट देने का लक्ष्य रखा गया है।

गोरखपुर में भी होगा टैबलेट वितरण कार्यक्रम

लखनऊ में अभियान की शुरुआत के बाद गोरखपुर में भी टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हालांकि, वहां कार्यक्रम की तारीख और लाभार्थी विद्यार्थियों की संख्या को लेकर अभी जानकारी साझा नहीं की गई है। सरकार का कहना है कि इस पहल से प्रदेश के युवाओं को डिजिटल शिक्षा और नई तकनीक से जोड़ने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़े: ATC सिस्टम में खराबी के बाद US में सभी उड़ानें कुछ देर के लिए ठप, 9/11 के बाद सबसे लंबा शटडाउन